Delta Kise Kahate Hain :- अक्सर स्कूल के बच्चों से लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा यह प्रश्न पूछा जाता है, कि delta kise kahate hain ? हालांकि यह एक ऐसा विषय है, जिसे भूगोल विषय में शुरुआत से ही पढ़ाया जाता है। परंतु फिर भी लोग डेल्टा के अर्थ को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं।
इसलिए आज के इस लेख में हम डेल्टा विषय पर बात करेंगे और जानेंगे, कि Delta kise kahate hain ? साथ ही हम भारत के प्रमुख डेल्टा, व डेल्टा के प्रकार और इसका महत्व भी समझेंगे।
Delta kise kahate hain –डेल्टा किसे कहते हैं ?
डेल्टा एक प्राकृतिक रूप से निर्मित स्थल रूप है जो तब बनता है, जब कोई नदी किसी सागर समुद्र झील या अन्य जलाशय में प्रवेश करती है और अपना बहाव खो देती है।
इस प्रकार डेल्टा की परिभाषा के अनुसार नदी द्वारा ले गए तलछट नदी के मुहाने पर जमा होकर एक त्रिभुज आकार का स्थल रूप बनाते हैं, जिसे डेल्टा कहते हैं।
अगर आसान भाषा में समझे, तो नदियां अपने साथ बहते समय कई जगह की मिट्टी इकट्ठा कर लेती हैं। फिर वह नदियां बहते हुए अंत में कई सारे नदी एवं महासागरों में विभाजित हो जाती है।
जब नदियां अन्य महासागरों या समुद्र में विभाजित होती है तो इस विभाजन क्रिया को वितरक कहते हैं। वितरक के समय नदियां अपने बहाव के साथ लाई मिट्टी को एक ही स्थान पर छोड़ देती हैं। और इससे एक त्रिभुज आकार का स्थल बन जाता है।
यह त्रिभुज आकार का स्थल अंग्रेजी के एक अक्षर डेल्टा के आकार से मिलता है। इसलिए इसे डेल्टा कहा जाता है। इस प्रकार जब नदी अपने मुहाने पर आकर किसी सागर समुद्र या झील से मिलती है और अपने द्वारा बहाए गए तलछट को मुहाने पर ही छोड़ देती है। तो इस तलछट से त्रिभुज आकार का स्थल बन जाता है जिसे डेल्टा कहा जाता है।
डेल्टा शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?
हमें डेल्टा शब्द से सबसे पहले हेरोडोटस ने परिचित कराया था। हेरोडोटस ने डेल्टा शब्द का इस्तेमाल नील नदी के लिए किया था। यह एक प्राचीन यूनानी इतिहासकार द।
डेल्टा शब्द ग्रीक अक्षर डेल्टा से ही लिया गया है, जिसका आकार भी त्रिभुज आकार के जैसा होता है। इन्होंने अपने जीवन काल में कई यात्राएं की और अपनी यात्राओं के दौरान कई प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों का वर्णन किया, जिसमें नदी का डेल्टा भी शामिल था।
हेरोडोटस ने देखा कि जब नदियां अपने द्वारा बहा कर ले गए अवसादों के कारण उसकी बहाव कम हो जाता है तो वह उसे अवसादों को अपने मुहाने पर ही छोड़कर दूसरे सागर एवं झीलों में मिल जाती है।
और इसके कारण ग्रीक अक्षर डेल्टा की तरह ही वहां पर वह अवसाद स्थल का रूप ले लेते हैं। तो इसलिए उन्होंने इसके लिए डेल्टा शब्द का इस्तेमाल किया।
डेल्टा निर्माण की प्रक्रिया क्या है ?
डेल्टा का निर्माण कई प्रक्रियाओं एवं परिस्थितियों में होता है। जरूरी नहीं है कि हर नदी डेल्टा बनाएं। और जो नदियां डेल्टा का निर्माण करती है उनकी मिट्टी उपजाऊ होती है और इसलिए इसका उपयोग कृषि के लिए भी किया जाता है।
डेल्टा के निर्माण की प्रक्रियाएं निम्नलिखित है:-
- नदी द्वारा लाए गए तलछट का निक्षेपण
नदी द्वारा लाए गए तलछट में मिट्टी, रेत, कंकड़ और पत्थर आदि शामिल होते हैं। जब नदी का बहाव कम हो जाता है, तो यह तलछट नदी के मुहाने पर एकत्रित होकर जम जाता है।
- ज्वार और धाराओं का प्रभाव
ज्वार और धाराएं डेल्टा के निर्माण में सहायक होती हैं। ज्वार नदी के मुहाने पर तलछट को जमाने में मदद करते हैं, जबकि धाराएं तलछट को एक समान रूप से फैलाने में मदद करती हैं।
- नदी के प्रवाह में परिवर्तन
नदी के प्रवाह में परिवर्तन भी डेल्टा के निर्माण को प्रभावित करता है। जब नदी का प्रवाह किसी कारण से कम हो जाता है, तो तलछट का जमाव अधिक होता है।
डेल्टा बनाने वाली प्रमुख नदियां कौन–कौन सी हैं ?
- नील
- वोल्गा
- सिन्धु
- ह्वांगहो
- नाइजर
- राइन
- मेकांग
- डेन्यूब
- कृष्णा
- कावेरी
- गंगा
डेल्टा के प्रकार क्या है ?( delta kise kahate hain )
डेल्टा विभिन्न प्रकार के होते हैं :-
- चापाकार डेल्टा
- पंजाकार डेल्टा
- अग्रवर्धी डेल्टा
- एश्चुअरी डेल्टा
- लैकुसट्राइन डेल्टा
- रूण्डित डेल्टा
- परित्यक्त डेल्टा
- ज्वारनदमुखी डेल्टा
- पेनीप्लेन
डेल्टा का महत्व क्या है ?
डेल्टा कई मानव में महत्वपूर्ण होते हैं। इन का प्रयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जाता है :-
- कृषि: डेल्टा की उपजाऊ मिट्टी कृषि के लिए बहुत उपयुक्त होती है।
- निवास: डेल्टा में कई बड़े शहर और कस्बे स्थित हैं।
- पर्यटन: डेल्टा अपने प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध हैं।
- पर्यावरण: डेल्टा समुद्र के तटीय क्षेत्रों को तूफान और बाढ़ से बचाते हैं।
भारत के प्रमुख डेल्टा कौन–कौन से हैं ?
ज्यादातर छात्रों का यही प्रश्न होता है कि डेल्टा किसे कहते हैं और भारत से चार उदाहरण दीजिए। तो भारत में डेल्टा का एक सबसे बड़ा उदाहरण सुंदरवन डेल्टा है। विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा कहलाता है।
इसके अलावा भी भारत में कुछ प्रमुख डेल्टा इस प्रकार है :-
- गंगा–ब्रह्मपुत्र डेल्टा: यह डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। यह भारत और बांग्लादेश में स्थित है।
- कृष्णा डेल्टा: यह डेल्टा भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
- कावेरी डेल्टा:यह डेल्टा भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है।
- नर्मदा डेल्टा: यह डेल्टा भारत के गुजरात राज्य में स्थित है।
- गोदावरी डेल्टा: यह डेल्टा भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
सुंदरवन डेल्टा किसे कहते हैं ? ( delta kise kahate hain )
सुंदरवन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जिसे पश्चिम बंगाल राज्य में गंगा नदी द्वारा बनाया गया है। सुंदरवन डेल्टा का नाम यहां पर पाए जाने वाले सुंदरी वृक्षों के कारण पड़ा है। साथ ही सुंदरवन डेल्टा में ही सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भी है।
सुंदरवन डेल्टा में नरभक्षी बाघ भी पाए जाते हैं, जिसे रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है। यहां पर पूरे विश्व में से सबसे ज्यादा नरभक्षी बाघ यानी बंगाल टाइगर निवास करते हैं। यह केवल विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा मैंगोव वनस्पति वाला जंगल भी है।
FAQ’s :-
Q1. डेल्टा से क्या तात्पर्य है ?
Ans- डेल्टा से तात्पर्य है, कि जब नदियां बहुत दूर से बहते हुए अपने साथ डेरों अवसाद जमा कर लेती हैं और वह उन अवसादों को अपने मुहाने पर छोड़कर विभिन्न नदी, सागर, झील इत्यादि में मिल जाती है, तो वहां पर जो स्थल बनता है, उसे डेल्टा कहते हैं।
Q2. डेल्टा किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं ?
Ans- डेल्टा किसी नदी के प्रवाह में बहने वाले तलछट के ऐसे स्थान में ठहरने व फैलने से बने त्रिभुज आकार के स्थल रूप को कहते हैं, जहां नदी का बहाव धीमा हो जाता है। यह लगभग 9 प्रकार के होते हैं।
Q3. डेल्टा क्या है भारत के दो उदाहरण है ?
Ans- डेल्टा एक नदी द्वारा बनाए गए त्रिभुजाकार आकर का स्थल है, जो नदी के मुहाने पर बनता है। भारत के डेल्टा के दो प्रमुख उदाहरण सुंदरवन डेल्टा और गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा है।
Q4. डेल्टा का दूसरा नाम क्या है ?
Ans- डेल्टा के दूसरे नाम जलोढ़, निक्षेपण, मैदान, इत्यादि है।
निष्कर्ष Delta Kise Kahate Hain :-
आज किस लेख में हमने जाना की Delta kise kahate hain ? साथ ही हमने डेल्टा के प्रकार और इसके उदाहरण को भी समझा है। उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आपको डेल्टा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाई होगी।
यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अन्य दोस्तों के साथ भी साझा करें, जो डेल्टा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।
Also Read: Need Help Converting SBI Credit Card Payment to EMI?
